Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : सक्ती की बेटी नेशनल कराटे में हुई चयनित, 24वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुस्कान हंसे ने जीती गोल्ड..
बिलासपुर के डीपी विप्र में आयोजित संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सक्ती जिले की छात्रा मुस्कान हंसे ने अपनी उत्कृष्टता साबित की।

CG News : सौरभ थवाईत, सक्ति। बिलासपुर के डीपी विप्र में आयोजित संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सक्ती जिले की छात्रा मुस्कान हंसे ने अपनी उत्कृष्टता साबित की। इस प्रतियोगिता में सक्ती जिले से भाग लेकर, मुस्कान ने अंडर 14 बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर, सक्ती, जांजगीर चांपा, रायगढ़, सारंगढ़, कोरबा, मुंगेली और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिलों के विभिन्न स्कूलों की कक्षा 6वीं से 12वीं तक की 180 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।
CG News : बता दें कि जगदलपुर में होने वाले राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए सक्ति जिला से शासकीय प्राथमिक शाला बाराद्वार 6 कक्षा की छात्रा ने अंडर 14 बालिका वर्ग में मुस्कान हंसे में गोल्ड मेडल में कब्जा करते हुए नेशनल स्कूल गेम में चयन हुआ है। जिला से भाग लिए खिलाड़ी सनराइज पब्लिक स्कूल बाराद्वार की छात्रा ने अंडर 17 बालिका वर्ग में, गौरी खुंटे ने कांस्य पदक, शासकीय बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल बाराद्वार का छात्र ने अंडर 17 बालक वर्ग में दिनेश कुमार कांस्य पदक
CG News : तथा जगरानी देवी बाराद्वार का छात्र ने अंडर 19 वर्ग में इंद्रजीत रात्रे और सभी खिलाड़ियों द्वारा बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने स्कूल और माता पिता का नाम रोशन किया। छत्तीसगढ़ कराटे फेडरेशन के हेड खेत्रो महानंद,डॉ. पलक जायसवाल, डॉ गिरी राज, जीतेश शर्मा सक्ती अध्यक्ष छत जांजगीर चांपा के सचिव विशाल पाटले, सक्ति जिला कोच सन्तोष खुंटे, कोच मेनेजर कमलेश बरेठ, पीकेश, साहिल अमित, बिलासपुर संभाग के सभी व्यायाम शिक्षको और सेंसई सुमित खुंटे ने बधाई एवम शुभकामय दिए और उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


