Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह, मुंबई पुलिस ने राजनांदगांव में की पूछताछ
CG News : राजनांदगांव। एयर इंडिया और इंडिगो विमानन कंपनियों के विमानों में बम होने की धमकी के मामले में मुंबई पुलिस छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले पहुंची। पुलिस ने इस सिलसिले में एक नाबालिग, उसके पिता और कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की है।
CG News : सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एअर इंडिया के मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाले विमान और इंडिगो की दो उड़ानों-मुंबई से मस्कट (उड़ान संख्या 6ई-1275) और मुंबई से जेद्दाह (उड़ान संख्या 6ई-57)कृमें बम होने की धमकी दी गई थी। पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया था कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 119 में छह किलोग्राम आरडीएक्स और छह आतंकवादियों का उल्लेख किया गया था।
CG News : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजनांदगांव से संबंधित ट्वीट के बारे में जानकारी मिलने के बाद रायपुर साइबर प्रकोष्ठ, कोतवाली पुलिस और राजनांदगांव साइबर प्रकोष्ठ ने मामले से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक डेटा एकत्रित किया। मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात आरोपी और ट्विटर हैंडलर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।
CG News : इस मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस का एक दल सोमवार को राजनांदगांव पहुंचा। उन्होंने राजनांदगांव के एक नाबालिग, उसके पिता और जिनके नाम से पोस्ट किया गया था, उन्हें नोटिस दिया। सभी को मुंबई में पूछताछ के लिए तलब किया गया है। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने जानकारी दी कि मामले की जांच मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही है, और इस संबंध में और जानकारी भी वहीं से दी जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Asha Bhosle Passes Away: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- 2. CG News : 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में शोक का माहौल
- 3. MP News : नींद का झोंका बना मौत का कारण, खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 2 युवकों की मौत
- 4. CG Police Transfer : 4 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

