Create your Account
CG News : 79 लाख के घोटाले का पर्दाफाश, एक्सिस बैंक के पूर्व मैनेजर और कैशियर गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 10 Aug, 2025
डोंगरगढ़ में भी एक्सिस बैंक के कर्मचारियों द्वारा करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद यह दूसरा बड़ा खुलासा है।
CG News : कोरबा। नगर निगम कोरबा के साथ 79 लाख 42 हजार 274 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक्सिस बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा 42 वर्ष और कैशियर आशीर्वाद प्रियांशु 29 वर्ष को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोरबा की स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह घोटाला 2021 से 2023 के बीच हुआ, जब नगर निगम की राजस्व राशि को बैंक खाते में जमा करने के बजाय गबन किया गया। डोंगरगढ़ में भी एक्सिस बैंक के कर्मचारियों द्वारा करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद यह दूसरा बड़ा खुलासा है।
नगर निगम कोरबा के राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए एकत्र की गई राशि को एक्सिस बैंक की कोरबा शाखा में जमा किया जाता था। इसके लिए निगम ने कैश मैनेजमेंट सर्विस (सीएमएस) कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी थी। वर्ष 2021 से 2023 के बीच निगम ने सीएमएस कंपनी को 91 लाख 68 हजार 42 रुपये जमा करने के लिए दिए थे। सीएमएस कंपनी ने प्रत्येक जमा के बाद निगम को रसीद प्रदान की, जिसमें राशि जमा होने की जानकारी दी गई थी।
हालांकि, जांच में खुलासा हुआ कि एक्सिस बैंक के तत्कालीन कैशियर आशीर्वाद प्रियांशु ने इस राशि को निगम के खाते में जमा नहीं किया। इसके बावजूद, उन्होंने सीएमएस कंपनी को जमा की रसीदें दीं, जिससे धोखाधड़ी का पता नहीं चला। निगम की ओर से राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ। जांच में पाया गया कि 91 लाख 68 हजार 42 रुपये में से केवल 12 लाख 25 हजार 768 रुपये ही खाते में जमा हुए, जबकि 79 लाख 42 हजार 274 रुपये गायब थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम ने एक आंतरिक जांच समिति गठित की, जिसकी रिपोर्ट में धोखाधड़ी की पुष्टि हुई। इसके बाद निगम के कर्मचारी प्रदीप कुमार सिकदार ने सिविल लाइन थाने में शाखा प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा और कैशियर आशीर्वाद प्रियांशु के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अरुण मिश्रा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का निवासी है और उसका परिवार भिलाई छावनी कैंप-2 में रहता है, जबकि आशीर्वाद प्रियांशु बिहार के बेगूसराय जिले के दौलतपुर का निवासी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : PF की रकम जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी गिरफ्तार
- 2. Aamir Khan-Gauri Marriage : आमिर खान ने रचाई तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट के साथ की रजिस्टर्ड मैरिज
- 3. MHA Declares 23 as Terrorists under UAPA: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, UAPA के तहत 23 लोगों को घोषित किया आतंकवादी
- 4. CG News : महिला बनकर पहुंचे लुटेरे, ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश नाकाम, कट्टा और बाइक छोड़कर भागे आरोपी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

