Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : रायपुर से नागपुर जा रहा हवाला का 3 करोड़ जब्त, गिरफ्तार आरोपियों ने खोले कई राज

अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

CG News : रायपुर से नागपुर जा रहा हवाला का 3 करोड़ जब्त, गिरफ्तार आरोपियों ने खोले कई राज
X

CG News : बालोद। महाराष्ट्र पासिंग कार से 3 करोड़ रुपए कैश जब्त करने के मामले में नई जानकारी सामने आई है। पुलिस ने ठाणे निवासी अशोक गाडगे 42 वर्ष और गुजरात के महेसाणा जिले निवासी पटेल अलपेश कुमार दसरथ को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि बुधवार सुबह रायपुर के पंडरी में अजीत नाम के व्यक्ति ने दोनों को 3 करोड़ रुपए दिए थे।

आरोपी इसे नागपुर (महाराष्ट्र) ले जा रहे थे और आगे यह रकम अहमदाबाद निवासी अजय पटेल को पहुंचानी थी। पैसों की डिलीवरी और लोकेशन के बारे में उन्हें जानकारी केवल तभी दी जाती थी जब ट्रांसपोर्ट का समय आता। दोनों आरोपियों ने बताया कि इस काम के लिए उन्हें 14 हजार रुपए महीने सैलरी दी जाती थी। इसके अलावा खाने-पीने का खर्च भी दिया जाता था।

आरोपी यह नहीं जानते थे कि पैसे किसके हैं या कहां छोड़ने हैं। बालोद पुलिस ने तड़के सुबह महाराष्ट्र पासिंग कार एमएच 04 एमए 8035 की चेकिंग की और कार से 3 करोड़ रुपए बरामद किए। जब्त किए गए नोट 100, 200 और 500 रुपए के थे। पुलिस दोनों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire