Breaking News
:

CG News : RPF की कार्रवाई, ट्रेन में नकली किन्नर बनकर वसूली कर रही 7 महिलाएं गिरफ्तार

CG News

7 महिलाओं को गिरफ्तार किया, जो किन्नर बनकर यात्रियों से पैसे ऐंठ रही थीं।

CG News : राजनांदगांव। राजनांदगांव में चलती ट्रेन में यात्रियों से जबरन वसूली करने वाले एक नकली किन्नर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया, जो किन्नर बनकर यात्रियों से पैसे ऐंठ रही थीं।


मामले का खुलासा तब हुआ जब रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज कराई गई कि ट्रेन संख्या 22846 में कुछ लोग यात्रियों को परेशान कर जबरन पैसे मांग रहे हैं। सूचना मिलते ही निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में टीम ने तुरंत संबंधित कोचों में सर्च ऑपरेशन चलाया।


जांच के दौरान सामने आया कि कुछ महिलाएं किन्नर का वेश धारण कर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पैसे वसूल रही थीं। RPF टीम को देखते ही वे भागने की कोशिश करने लगीं, लेकिन सभी को पकड़ लिया गया।


सभी आरोपियों को RPF पोस्ट लाकर उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 और 137 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us