Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: छत्तीसगढ़ में 01 से 07 जून तक मनेगा 'चावल उत्सव', राशनकार्डधारियों को मिलेगा एकमुश्त तीन माह का चावल

CG News: छत्तीसगढ़ में 01 से 07 जून तक मनेगा चावल उत्सव, राशनकार्डधारियों को मिलेगा एकमुश्त तीन माह का चावल
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में 01 से 07 जून तक ‘चावल उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव के दौरान प्रदेश के 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई एवं अगस्त-तीनों माह का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा। राज्य शासन ने इस उद्देश्य से प्रदेश की 13,928 उचित मूल्य दुकानों को चावल का आबंटन जारी कर दिया है।

CG News: खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने बुधवार को 'चावल उत्सव' की तैयारी के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों, खाद्य अधिकारियों एवं नान के जिला प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि प्रत्येक उचित मूल्य दुकान में समय से पूर्व चावल का समुचित भण्डारण सुनिश्चित किया जाए।

CG News: खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा, चावल का वितरण दुकान स्तर की निगरानी समिति की उपस्थिति में हो, और प्रत्येक लाभार्थी को ई-पॉस मशीन द्वारा बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के पश्चात ही चावल प्राप्त हो। साथ ही लाभार्थियों को वितरित चावल की पावती रसीद अनिवार्य रूप से दी जाए।

CG News: बैठक में नान की प्रबंध संचालक किरण कौशल और खाद्य संचालक रमेश शर्मा उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त सभी जिलों के कलेक्टर, खाद्य नियंत्रक, जिला खाद्य अधिकारी तथा जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire