Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : रिश्वत मामले में फरार राजस्व निरीक्षक ने एसीबी कार्यालय में किया सरेंडर, भेजा गया जेल

जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

CG News : रिश्वत मामले में फरार राजस्व निरीक्षक ने एसीबी कार्यालय में किया सरेंडर, भेजा गया जेल
X

CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में रिश्वतखोरी के मामले में फरार चल रहे राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज को आखिरकार एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर ने दबोच लिया। भारद्वाज ने 23 अप्रैल 2025 को एसीबी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

CG News : मामला रंजीत सिंह राठौर की शिकायत से शुरू हुआ, जिन्होंने एसीबी को बताया कि राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज ने उनके पिता की दो एकड़ कृषि भूमि के सीमांकन के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने 15 अप्रैल को जाल बिछाया और रिश्वत लेने में मध्यस्थता कर रहे भारद्वाज के सहयोगी, राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चंद्रसेन को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

CG News : चंद्रसेन वर्तमान में जेल में है, जबकि उस दौरान भारद्वाज मौके से फरार हो गया था। एसीबी की लगातार तलाश और दबाव के चलते आखिरकार भारद्वाज ने आज आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire