Create your Account
CG News: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 300 पदों पर भर्ती, सुकमा और बीजापुर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर…
- Rohit banchhor
- 16 Sep, 2025
सुकमा जिले से 129 पुरुष और 23 महिलाएं यानी कुल 152 पद, वहीं बीजापुर से 126 पुरुष और 22 महिलाएं यानी कुल 148 पद शामिल हैं।
CG News: सुकमा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले के युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 255 पद पुरुषों और 45 पद महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। सुकमा जिले से 129 पुरुष और 23 महिलाएं यानी कुल 152 पद, वहीं बीजापुर से 126 पुरुष और 22 महिलाएं यानी कुल 148 पद शामिल हैं।
अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग, आवेदन पत्र प्राप्त करना, पंजीकरण और रोल नंबर जारी करने की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2025 तक चलेगी। सुकमा में भर्ती प्रक्रिया पुलिस लाइन पुसामीपारा धानमंडी के पास सुकमा और बीजापुर में फुटबॉल स्टेडियम शिक्षा नगरी बीजापुर में आयोजित होगी। शारीरिक दक्षता और शारीरिक मापदण्ड परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर से 6 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट से अधिक जानकारी ले सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Teejan Bai : पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा- छत्तीसगढ़ ने अपनी सांस्कृतिक पहचान का अमूल्य रत्न खो दिया
- 2. Jagannath Rath Yatra 2026 : 16 जुलाई से शुरू होगी जगन्नाथ रथ यात्रा, जानें क्यों 108 कलशों के स्नान के बाद 15 दिन तक 'बीमार' हो जाते हैं भगवान
- 3. CJP announces Parliament march: कॉकरोच जनता पार्टी का 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान, सोनम वांगचुक करेंगे नेतृव, जंतर-मंतर पर 20वें दिन भी प्रदर्शन जारी
- 4. IIM brainstorming session : सरकार के कामकाज में अब दिखेगा बड़ा बदलाव: विजय शर्मा, दो दिवसीय चिंतन शिविर में टेक्नोलॉजी, सुशासन और प्राकृतिक खेती पर हुआ मंथन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

