Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: मरवाही में एक साल बाद फिर दिखा दुर्लभ सफेद भालू, वन्यजीव विशेषज्ञों ने बताया यह कारण…

Vpb
CG News: मरवाही में एक साल बाद फिर दिखा दुर्लभ सफेद भालू, वन्यजीव विशेषज्ञों ने बताया यह कारण…
X

CG News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल में एक साल बाद फिर से दुर्लभ सफेद भालू दिखाई दिया है। यह भालू भाड़ी गांव की डोंगरी में नजर आया, जिसे देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मरवाही इलाका इस अनोखे सफेद भालू के लिए प्रसिद्ध है।

CG News: वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार मरवाही में मिलने वाला यह सफेद भालू असल में स्लॉथ भालू है। इसका सफेद रंग किसी बाहरी कारण से नहीं, बल्कि आनुवंशिक स्थिति एल्बिनिज्म की वजह से है। एल्बिनिज्म एक जन्मजात स्थिति है, जिसमें भालू के शरीर में मेलेनिन नामक पिगमेंट नहीं बन पाता। यही पिगमेंट त्वचा और बालों को रंग देता है।

CG News: विशेषज्ञों के मुताबिक मेलेनिन की कमी के कारण इस स्लॉथ भालू के बाल और त्वचा सफेद दिखाई देते हैं। भाड़ी गांव के डोंगरी जंगल में नजर आए इस सफेद भालू ने वन्यजीव प्रेमियों और ग्रामीणों में उत्सुकता और खुशी दोनों पैदा कर दी है। इधर वन विभाग के अमले ने वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को जंगल की तरफ नहीं जाने की मनाही जारी की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire