Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : रेप पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर दी जान, प्रेमी को ठहराया मौत का जिम्मेदार...

परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई और इसे एक साजिश करार दिया है।

CG News : रेप पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर दी जान, प्रेमी को ठहराया मौत का जिम्मेदार...
X
CG News : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रेप पीड़िता ने अपने प्रेमी सोनू सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए सोनू सिंह और उसके भाई को जिम्मेदार ठहराया है।


CG News : वीडियो में युवती ने कहा कि मैं मरने जा रही हूं, मेरी मौत का जिम्मेदार सोनू सिंह और उसका भाई है। उसने बताया कि सोनू ने केस खत्म करवाने के लिए उससे मंदिर में शादी की, लेकिन बाद में किसी और लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली। इतना ही नहीं, उसने अपने भाई के साथ मिलकर युवती के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस प्रताड़ना के बाद उसने आत्महत्या का कदम उठाया।


CG News : बता दें कि युवती 5 नवंबर से लापता थी और परिवार उसकी खोजबीन कर रहा था। शुक्रवार को उसकी लाश कुएं में मिलने की सूचना मिली। शव पर चोट के निशान थे, जिससे परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई और इसे एक साजिश करार दिया है।


CG News : पुलिस ने इस मामले में आरोपी सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। युवती का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है, और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire