Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : जिला अस्पताल से रेप का आरोपी हुआ फरार, पुलिस ने नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू की...
CG News : रायगढ़। जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां 376 के आरोपी नरेंद्र पटेल, जो कि जांजगीर चांपा का निवासी है

CG News : रायगढ़। जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां 376 के आरोपी नरेंद्र पटेल, जो कि जांजगीर चांपा का निवासी है और जिसकी उम्र लगभग 37 वर्ष है, रायगढ़ जिला चिकित्सालय से मेडिकल के दौरान फरार हो गया। आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने जम्मू से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया था।
CG News : बता दें कि फरार आरोपी की तलाश के लिए रायगढ़ पुलिस ने ओड़िसा से लगे हर चौराहे पर नाकेबंदी कर दी है और शहर के विभिन्न मोहल्लों जैसे मोहदापारा और चांदनी चौक में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस की खोजबीन लगातार जारी है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना ने जिले में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस की ओर से आरोपी की तलाश में पूरी ताकत लगाई जा रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


