Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : दुष्कर्म का आरोपी थाने से फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप...

इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG News : दुष्कर्म का आरोपी थाने से फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप...
X

CG News : बेमेतरा। जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। थान खम्हरिया थाने में नाबालिग बच्ची से अनाचार के गंभीर मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी रात के अंधेरे में थाने से फरार हो गया। इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG News : बता दें कि नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंदनू चौकी के देवरी ग्राम निवासी आरोपी को नाबालिग बच्ची से अनाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, थानखम्हरिया थाने में हिरासत के दौरान वह रात के अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले को मीडिया से छुपाने की कोशिश की, लेकिन जानकारी लीक होने के बाद अब पुलिस विभाग में खलबली मची है।

CG News : सूत्रों के अनुसार, इस फरारी ने थाने की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की लापरवाही को उजागर कर दिया है। थानखम्हरिया थाना प्रभारी ने इस मामले में तत्काल जांच शुरू करने की बात कही है। पुलिस टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुट गई हैं, और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire