Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : कल से हो रही राजिम कुंभ की शुरूआत, खेलने के दौरान त्रिवेणी संगम में डूबने से मासूम की मौत...
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है।

CG News : रायपुर। राजिम में कल से कुंभ मेला का शुरूआत हो रहा है। वहीं आज शाम त्रिवेणी संगम में एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें एक 9 वर्षीय मासूम बालक की डूबने से मौत हो गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बालक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
CG News : बता दें कि मृतक बालक की पहचान खिलेश निषाद 9 वर्ष के रूप में हुई है, जो नवापारा के लटर्रापारा का निवासी था। बालक खिलेश त्रिवेणी संगम के पानी में खेलने गया था, इस दौरान वह अचानक पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस पहुंची, जिन्होंने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


