Create your Account
CG News : रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, फेसबुक पोस्ट से हुआ खुलासा...
- Rohit banchhor
- 06 Oct, 2024
प्रियंका को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
CG News : बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां रेलवे कर्मी की पत्नी प्रियंका सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले प्रियंका ने फेसबुक पर लाइव आकर एक पोस्ट में छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होने का आरोप लगाते हुए कई लोगों का नाम लिया है।
CG News : बता दें कि मृतिका प्रियंका सिंह, मैग्नेटो मॉल के पास साईं दरबार गली में रहती थी। बताया जाता है कि घटना के वक्त घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को फेसबुक पोस्ट के जरिए सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इसी दौरान प्रियंका का पति जो रेलवे में कार्यरत है, ड्यूटी से घर पहुंचा। उसने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला और अपनी पत्नी को फंदे पर लटका हुआ पाया। बताया जा रहा है कि जब प्रियंका ने फांसी लगाई, तब उनकी 20 वर्षीय बेटी भी घर में मौजूद थी, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस को पहले लगा कि प्रियंका घर में अकेली है।
CG News : प्रियंका को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक और सदमे का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फेसबुक पोस्ट में जिन लोगों का जिक्र किया गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts
More News:
- 1. Bengaluru Stone Quarry Collapse: बेंगलुरु में पत्थर खदान में बड़ा हादसा, 100 फीट ऊपर से गिरे विशाल चट्टान, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
- 2. CG News : वनवासियों के खातों में पहुँची खुशियों की सौगात, 7.14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
- 3. Nitin Nabin Lucknow Visit: दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर सीएम योगी और पंकज चौधरी ने किया स्वागत
- 4. UK: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के आरोप, मंदिर समिति ने दिए जांच के आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

