Begin typing your search above and press enter to search.
CG News: ड्रायफ्रूट विक्रेता के ठिकानों पर छापा, टैक्स चोरी का खुलासा, GST टीम की बड़ी कार्रवाई...
जीएसटी (GST) विभाग की बड़ी कार्रवाई...

CG News: बिलासपुर में जीएसटी (GST) विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोपालदास टावरमल और पवन ड्रायफूट नामक थोक विक्रेताओं के ठिकानों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने दुकान और गोदाम दोनों जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें कर चोरी और कई अनियमितताएं सामने आई हैं।
CG News: सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम ने गोदाम में भी छापा मारा और वहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप और कंप्यूटर जब्त किए। इन उपकरणों में व्यापारिक लेनदेन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
CG News: GST अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल टीम द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है और कर चोरी के पूरे मामले की छानबीन जारी है। आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


