Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : शिक्षा व्यवस्था पर उठा सवाल, सरकारी स्कूल में शिक्षक का शराब पीते वीडियो वायरल, दिए जांच के आदेश

फिलहाल विभाग मामले की सत्यता और वीडियो की प्रामाणिकता की जांच में जुटा हुआ है।

CG News : शिक्षा व्यवस्था पर उठा सवाल, सरकारी स्कूल में शिक्षक का शराब पीते वीडियो वायरल, दिए जांच के आदेश
X

CG News : कवर्धा। जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत वनांचल ग्राम तेलियापानी लेदरा स्थित एक शासकीय स्कूल से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल परिसर के भीतर शिक्षक द्वारा शराब सेवन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में एक शिक्षक को स्कूल के कमरे के अंदर शराब का सेवन करते हुए देखा गया है। कमरे से शराब की बोतलें और खाने के पैकेट भी बरामद होने की बात सामने आ रही है। यह घटना कथित तौर पर स्कूल समय के दौरान की बताई जा रही है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर. वर्मा ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित प्रधान पाठक से प्रतिवेदन तलब किया है। उन्होंने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि घटना कब और किन परिस्थितियों में हुई।

अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग मामले की सत्यता और वीडियो की प्रामाणिकता की जांच में जुटा हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire