Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : PWD के सब इंजीनियर 21,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कार्रवाई अंबिकापुर एसीबी टीम ने बुधवार को की, जिसके बाद आरोपी के घर पर तलाशी अभियान भी जारी है।

CG News : PWD के सब इंजीनियर 21,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
X

CG News : मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। लोक निर्माण विभाग (PWD) में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सब इंजीनियर सी.पी. बंजारे को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 21,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अंबिकापुर एसीबी टीम ने बुधवार को की, जिसके बाद आरोपी के घर पर तलाशी अभियान भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार अंकित मिश्रा ने विभागीय कार्य पूरा करने के बाद बिल पास कराने के लिए कई बार कार्यालय के चक्कर लगाए थे। इस दौरान सब इंजीनियर बंजारे ने बिल पास करने के एवज में 21,000 की मांग की। ठेकेदार ने रिश्वत की मांग से परेशान होकर अंबिकापुर एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने जाल बिछाया, और तय समय पर जैसे ही बंजारे ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने उन्हें केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी के मनेंद्रगढ़ स्थित घर पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, जांच में बेहिसाब संपत्ति और अवैध लेनदेन के दस्तावेज मिलने की संभावना है। तलाशी कार्रवाई देर रात तक जारी रहने की जानकारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire