Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
CG News : सेंट्रल जेल की 22 फीट दीवार फांदकर कैदी फरार, सरकंडा से देर रात पकड़ाया...
- Rohit banchhor
- 09 Jun, 2025
हालांकि, कुछ घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सरकंडा क्षेत्र से देर रात गिरफ्तार कर लिया।
CG News : बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था की खामियां उस समय उजागर हो गईं, जब चोरी के मामले में बंद कैदी राजा गोंड ने 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार होने का सनसनीखेज कारनामा कर दिखाया। करंट से लैस इस दीवार को पार कर कैदी ने जेल प्रशासन को सकते में डाल दिया। हालांकि, कुछ घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सरकंडा क्षेत्र से देर रात गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा से चोरी के आरोप में पकड़ा गया राजा गोंड सेंट्रल जेल में बंद था। 8 जून की शाम उसने गार्ड्स को चकमा देते हुए जेल की 22 फीट ऊंची दीवार को पार कर लिया। इस घटना की जानकारी एक परिचित ने 112 नंबर पर कॉल करके दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। सरकंडा क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने कैदी को देर रात दबोच लिया और उसे दोबारा सेंट्रल जेल में बंद कर दिया गया।
इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करंट वाली दीवार और गार्ड्स की मौजूदगी के बावजूद कैदी के फरार होने ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है। जेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर इतनी ऊंची और सुरक्षित दीवार को कैदी ने कैसे पार किया।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: हाइड्रोपोनिक गांजा बेचते 2 युवक गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में पहली बार सामने आया मामला, बड़े नेट वर्क का अंदेशा
- 2. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 TI समेत 33 पुलिसकर्मियों का तबादला
- 3. Raipur City Crime: सेंट्रल ज़ोन पुलिस ने 132 हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाशों की परेड ली, सरप्राइज चेकिंग में 28 वारंटी गिरफ्तार
- 4. Actress Zareen Khan: एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

