Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : पुलिस को चकमा देकर कैदी हुआ फरार, जेल प्रहरी पर गिरी गाज, पढ़ें पूरी खबर...
उसके खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज है।

CG News : धमतरी। चोरी और धोखाधड़ी के मामले में बंद एक कैदी जेल प्रहरी को चकमा देकर जिला अस्पताल से फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि पंचराम निषाद उर्फ पंचू चोरी के आरोप में जिला जेल में विचाराधीन बंदी था। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज है।
CG News : बताया जाता है कि चोरी और धोखाधड़ी के मामले में पंचू को 15 सितंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था। कल रविवाद दोपहर को अचानक पेट में दर्द होने पर एम्बुलेंस से कैदी पंचू को प्रहरी जिला अस्पताल लेकर गया था। जहां अस्पताल के शौचालय में बैठकर हथकड़ी खोलकर कैदी फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


