Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : बिलासपुर में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, मुख्य सचिव और डीजीपी ने दिए अहम निर्देश...

दोनों अधिकारियों ने तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

CG News : बिलासपुर में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, मुख्य सचिव और डीजीपी ने दिए अहम निर्देश...
X

CG News : बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी दिनों में बिलासपुर के मोहभठ्ठा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक (DGP) अरूण देव गौतम ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

CG News : बता दें कि मुख्य सचिव और डीजीपी (DGP) ने मुख्य मंच, हेलीपैड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच और हितग्राहियों के लिए बैठक व्यवस्था सहित सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की। विद्युत विभाग को पावर बैकअप की पुख्ता व्यवस्था करने और ई एण्ड एम विभाग को साउंड सिस्टम व कनेक्शन की पहले से जांच करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी तकनीकी बाधा से बचा जा सके।

CG News : इसके अलावा, पीडब्ल्यूडी (PWD) को मंच और बैरिकेट्स की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप जांच करने और सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने का आदेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए (DGP) डीजीपी अरूण देव गौतम ने पार्किंग, बैठक व्यवस्था और अन्य सुरक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

CG News : उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन न केवल बिलासपुर, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जिसके लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire