Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: आरएसएस के 100 वर्ष की तैयारियां शुरू, 27 से 31 दिसंबर तक राजधानी में रहेंगे डॉ. मोहन भागवत

CG News: आरएसएस के 100 वर्ष की तैयारियां शुरू, 27 से 31 दिसंबर तक राजधानी में रहेंगे डॉ. मोहन भागवत
X

CG News: रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अगले साल अपने शताब्दी वर्ष (100 साल) का उत्सव मनाएगा। इस ऐतिहासिक मौके पर आरएसएस देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इसी शताब्दी वर्ष के आयोजन के तहत आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का 27 से 31 दिसंबर तक रायपुर में प्रवास रहेगा। डॉ. मोहन भागवत अपने इस प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इस वर्ष का मुख्य फोकस पंच परिवर्तन पर रहेगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न पहलुओं पर संगठन के अधिकारी कार्य करेंगे। डॉ. भागवत ने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के महत्व को बताया, जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व आधारित जीवन शैली, और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

CG News: कार्यक्रम और बैठकें अपने प्रवास के दौरान, डॉ. मोहन भागवत विभिन्न विषय आधारित बैठकों में हिस्सा लेंगे, जहां संघ के कार्य विस्तार, कार्यकर्ताओं की गुणात्मक वृद्धि और संघ के कार्यों की दिशा पर विस्तार से चर्चा होगी। संघ ने इस शताब्दी वर्ष में हर गांव और शहरी क्षेत्र तक शाखा स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। डॉ. भागवत का यह प्रवास संघ कार्य को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

CG News: पंच परिवर्तन पर चर्चा पंच परिवर्तन के दौरान, डॉ. भागवत सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व-निर्भर जीवनशैली और नागरिक कर्तव्यों पर चर्चा करेंगे। इसके अतिरिक्त, महर्षि दयानंद सरस्वती, भगवान बिरसा मुंडा, अहिल्यादेवी होलकर, रानी दुर्गावती और अनुकूल चंद ठाकुर के सत्संग अभियानों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire