Create your Account
CG News: अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की तैयारी पूरी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को निमंत्रण देने दिल्ली जाएंगे सीएम साय
- Pradeep Sharma
- 05 Oct, 2025
CG News: रायपुर/अंबिकापुर। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस इस बार 15 नवंबर को अंबिकापुर (सरगुजा) में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आमंत्रित किया जा रहा है।
CG News: रायपुर/अंबिकापुर। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस इस बार 15 नवंबर को अंबिकापुर (सरगुजा) में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस सिलसिले में 5 तारीख को दिल्ली जाएंगे। वे 6 तारीख को राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित करेंगे। इसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात करेंगे। उन्हें 1 नवंबर से शुरु हो रहे राज्योत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे।
CG News: तीन दिन की समारोह में कई कार्यक्रम होंगे
जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन तीन दिनों का होगा। यह आयोजन 14 से 16 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जो रूपरेखा तैयार की गई है उसके मुताबिक कार्यक्रम के दौरान बैगा-गुनिया हथजोड़ सम्मान निधि की शुरुआत होगी। शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति लोककला महोत्सव (डांस फेस्टिवल) और कर्मा महोत्सव का समापन भी होगा। जनजातीय विकास प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेला भी लगेगा।
CG News: विभाग ने शुरु की तैयारियां जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के लिए आदिम जाति विकास विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि वोरा ने कहा है कि अंबिकापुर में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश मिले हैं, निर्देशानुसार तैयारियां की जा रही हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UK: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच आवाजाही रोकी गई, मलबा हटाने का काम जारी
- 2. Angelina Jolie: पति ब्रैड पिट से तलाक के बाद छलका एंजेलिना जोली का दर्द, बोली- 10 साल से किसी को नहीं किया डेट...
- 3. Aamir Khan-Gauri Marriage : आमिर खान ने रचाई तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट के साथ की रजिस्टर्ड मैरिज
- 4. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

