Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : गर्मी में स्वच्छ जल की तैयारी, फिल्टर प्लांट की सफाई शुरू, शाम को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित...

नागरिकों की सुविधा के लिए सफाई प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए अतिरिक्त श्रमिकों और कर्मचारियों की टीम लगाई गई है।

CG News : गर्मी में स्वच्छ जल की तैयारी, फिल्टर प्लांट की सफाई शुरू, शाम को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित...
X

CG News : मनेंद्रगढ़। गर्मी के मौसम में शहरवासियों को स्वच्छ और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा सरजू यादव के निर्देश पर जल प्रदाय विभाग ने शनिवार सुबह से फिल्टर प्लांट की सफाई का काम शुरू कर दिया है। इस कार्य के चलते शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी, लेकिन नागरिकों की सुविधा के लिए सफाई प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए अतिरिक्त श्रमिकों और कर्मचारियों की टीम लगाई गई है।

CG News : जल प्रदाय विभाग के प्रभारी दयाशंकर यादव ने बताया कि सुबह की पानी सप्लाई पूरी होने के बाद फिल्टर प्लांट को बंद कर सफाई शुरू की गई। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य गर्मी से पहले प्लांट को पूरी तरह स्वच्छ और कार्यशील बनाना है ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके। इसके लिए तेजी से काम चल रहा है।

CG News : सफाई कार्य का लिया जायजा-
सफाई कार्य का निरीक्षण करने के लिए कई प्रमुख नेता और अधिकारी मौके पर पहुंचे। इनमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव, पार्षद जमील शाह, लोक निर्माण विभाग प्रभारी सुनैना विश्वकर्मा और पूर्व पार्षद गोविंद जायसवाल शामिल थे। इसके साथ ही पीआईसी सदस्य सपन महतो, स्वच्छता प्रभारी ओमप्रकाश जायसवाल, इंजीनियर पवन साहू और भाजपा कार्यकर्ता विनीत जायसवाल भी उपस्थित रहे।

CG News : नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा सरजू यादव ने कहा, गर्मी में जल संकट न हो, इसके लिए पहले से तैयारी जरूरी है। हमारी प्राथमिकता है कि हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचे। यह कदम न केवल शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि गर्मी के दिनों में लोगों को राहत भी प्रदान करेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire