Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले होगी प्री परीक्षा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए 9 बिंदुओं में दिशा निर्देश दिए हैं।

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों की तैयारी को मजबूत करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए 9 बिंदुओं में दिशा निर्देश दिए हैं।
CG News : प्रमुख निर्देश:-
पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित प्री बोर्ड परीक्षा- प्री परीक्षा पूरी तरह से बोर्ड परीक्षा के पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित होगी। इसके लिए 10वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम 10 जनवरी 2025 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
परीक्षा की समय सारिणी- प्री बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी प्रत्येक जिले में अलग से जारी की जाएगी।
प्रश्न पत्र निर्माण- प्रश्न पत्र का निर्माण छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा निर्धारित ब्लू प्रिंट के अनुसार किया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी, विषयवार समिति का गठन करेंगे।
प्रशिक्षण एवं ब्लू प्रिंट- प्रश्न पत्र निर्माण समिति के सदस्यों को ब्लू प्रिंट का प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के विषय विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा।
विद्यार्थियों की तैयारी- 10वीं और 12वीं के छात्रों को भी ब्लू प्रिंट से परिचित कराया जाएगा, ताकि वे बोर्ड परीक्षा की तैयारी उसी आधार पर कर सकें।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


