Breaking News
:

CG News : प्रफुल्ल कुमार बने छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष

CG News

निर्वाचन प्रक्रिया में मुकेश टंडन ने प्रांताध्यक्ष पद के लिए प्रफुल्ल कुमार का नाम प्रस्तावित किया।

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ की महासमिति की बैठक 10 नवंबर 2024 को गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन रायपुर में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रांताध्यक्ष के पद का चुनाव था, जिसका कार्यकाल तीन वर्षों के लिए होता है। संघ के संविधान के अनुसार, इस पद के लिए नए प्रांताध्यक्ष का चयन किया गया, जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी रविंद्र तिवारी और सह निर्वाचन अधिकारी एस. पी. देवांगन ने प्रक्रिया का संचालन किया।


CG News : निर्वाचन प्रक्रिया में मुकेश टंडन ने प्रांताध्यक्ष पद के लिए प्रफुल्ल कुमार का नाम प्रस्तावित किया। और किसी अन्य उम्मीदवार का नाम न आने के कारण, सभी 33 जिलाध्यक्षों की सहमति से प्रफुल्ल कुमार को सर्वसम्मति से अगले तीन वर्षों के लिए पुनः प्रांताध्यक्ष चुना गया।


CG News : चयन के उपरांत, मुख्य निर्वाचन अधिकारी रविंद्र तिवारी और एस. पी. देवांगन समेत सभी जिलाध्यक्षों ने प्रफुल्ल कुमार का माल्यार्पण कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। अपने उद्बोधन में प्रफुल्ल कुमार ने पूर्व में गठित प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की और आगामी दो दिनों में नई प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिले और संभाग स्तर पर नवीन कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से संगठन को और अधिक संगठित और सशक्त बनाने का आह्वान किया।


CG News : कार्यक्रम के अंत में पूर्व महामंत्री देवानंद रात्रे ने सभी उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, जिलाध्यक्षों, और संभाग प्रभारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रफुल्ल कुमार के नेतृत्व में संगठन के भविष्य को लेकर सभी अधिकारियों ने सकारात्मक और उत्साही दृष्टिकोण साझा किया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us