Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : तेज आंधी-बारिश से बिजली ठप, 20 जिलों में यलो अलर्ट, बस्तर में भारी बारिश की चेतावनी...

मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई है।

CG News : तेज आंधी-बारिश से बिजली ठप, 20 जिलों में यलो अलर्ट, बस्तर में भारी बारिश की चेतावनी...
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिससे कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने जहां भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं बालोद जिले के ओरमा गांव में आंधी के कारण विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर गिरने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई है।

CG News : बालोद जिले में मंगलवार को तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटा) के साथ हुई बारिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया। जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर ओरमा गांव में आंधी के कारण विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर गिर गए, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना विद्युत विभाग को दे दी गई है, और मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी चल रही है।

CG News : वहीं, बलरामपुर के वाड्रफनगर में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार को तेज आंधी और मेघगर्जन के साथ हुई बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। तापमान में कमी आई, लेकिन सड़कों पर जलजमाव और तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire