Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पॉलिटेक्निक छात्र ने किराए के मकान में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी...

छात्र के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG News : पॉलिटेक्निक छात्र ने किराए के मकान में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG News : धमतरी। जिले के रुद्री थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पॉलिटेक्निक के छात्र ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान प्रियांशू रंजन 19 वर्ष के रूप में हुई है, जो पॉलिटेक्निक कॉलेज के तीसरे सेमेस्टर का छात्र था। यह घटना 12-13 दिसंबर की रात की बताई जा रही है।

CG News : बता दें कि प्रियांशू रंजन रुद्री के तरिया पारा में किराए के मकान में अकेला रहकर पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के अनुसार, मृतक के कमरे के पास ही एक और छात्र शौच के लिए बाहर गया हुआ था। तभी उसकी नजर कमरे की खिड़की पर पड़ी, जहां उसने प्रियांशू को पंखे से लटका हुआ देखा। इसके बाद उसने तत्काल मकान मालिक को सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आत्महत्या का कारण जानने की कोशिश की है, लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

CG News : पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि मृतक के पिता रेलवे विभाग में कार्यरत हैं और छात्र के माता-पिता बिहार गए हुए थे, वे लौटने की तैयारी में थे। रुद्री थाना के एएसआई उमेश शुक्ला ने बताया कि मृतक का परिवार भाठापारा रेलवे कॉलोनी, बलौदाबाजार का रहने वाला है। छात्र के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire