Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल गांजा के साथ युवक गिरफ्तार...

उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

CG News : ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल गांजा के साथ युवक गिरफ्तार...
X

CG News : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आघात के तहत एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 क्विंटल गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। यह मामला जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र का है।


CG News : बता दें कि आरोपी चैतन उर्फ चैतन्य कुमार यादव 27 वर्ष निवासी बरखुरिया, थाना लैलुंगा, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। वह मारुति ब्रेजा कार सीजी 10 बीई 3848 से गांजे की तस्करी कर रहा था। वाहन की तलाशी के दौरान फर्जी आधार कार्ड, गाड़ी के फर्जी नंबर प्लेट और हूटर भी बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि बीती रात एसएसपी शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि चैतन सफेद रंग की ब्रेजा कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर ओडिशा से जशपुर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर नाकाबंदी की गई।

CG News : राजाआमा पुलिया के पास पुलिस ने संदेह होने पर गाड़ियों की जांच शुरू की। इस दौरान, एक तेज गति से आता वाहन नाकाबंदी देख वापस मुड़ गया, जबकि संदिग्ध ब्रेजा कार को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया। जब चालक से पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम चैतन उर्फ चैतन्य कुमार यादव बताया। कार की तलाशी के दौरान डिक्की और सीट के नीचे चार बोरों में 1 क्विंटल गांजा पाया गया। इसके अलावा गाड़ी में ओडिशा और झारखंड के नंबर प्लेट भी मिले।

CG News : मामले में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में चैतन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 119(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire