Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 500 से अधिक पेटियां अवैध शराब बरामद...
पुलिस के मुताबिक, जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।

CG news : बलौदाबाजार। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक सुनसान मकान में छापेमारी कर 500 से अधिक पेटियों में रखी अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस छापेमारी की कार्रवाई दशहरा के बाद शराब को खपाने की योजना के तहत की गई थी।
CG news : पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार, हथबंद थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगनी में पुलिस टीम ने छापेमारी की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई की सफलता मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हुई। फिलहाल, 500 पेटियों से अधिक अवैध शराब बरामद की गई है, और गिनती जारी रहने के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।
CG news : पुलिस के मुताबिक, जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। यह मात्रा पूरी जांच और कार्रवाई के बाद बढ़ सकती है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। यह छापेमारी पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार चल रही मुहिम का हिस्सा है, और इससे अवैध शराब के व्यापार पर बड़ा प्रहार हुआ है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


