Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फार्म हाउस में 52 परियों पर चल रहा था दांव, 14 गिरफ्तार, 3 लाख कैश और 5 लग्जरी कारें जब्त...

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

CG News : जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फार्म हाउस में 52 परियों पर चल रहा था दांव, 14 गिरफ्तार, 3 लाख कैश और 5 लग्जरी कारें जब्त...
X

CG News : बिलासपुर। शहर में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। रविवार को कोटा थाना क्षेत्र के अजयपुर स्थित बंटी कश्यप के फार्म हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 3 लाख 4 हजार 200 रुपये नकद, 17 मोबाइल फोन और 5 लग्जरी कारें जब्त की हैं। पकड़े गए जुआरी 52 परियों के खेल में पैसे का दांव लगा रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अजयपुर के फार्म हाउस में बड़ी संख्या में जुआरी जमा होकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर एसीसीयू प्रभारी एएसपी अनुज कुमार के नेतृत्व में एसीसीयू और कोटा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने मिश्रीलाल कश्यप, हरिओम साहू, दीपक सोनी, ज्वाला सूर्यवंशी, प्रदीप पाण्डेय, राकेश कहार, शांतनु बघेल, राजेन्द्र कुम्हारे, मनोज कश्यप, यशोधर कश्यप, सागर कश्यप, महेन्द्र वर्मा, सिरीश कश्यप और राजकुमार तेजवानी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मौके से 3,04,200 रुपये नकद, 17 मोबाइल फोन और 5 लग्जरी कारें—इनोवा (CG10 AE 8187), टियागो (CG10 AM 1573), बलेनो (CG10 AZ 5491), किया सेल्टॉस (CG10 BK 3849) और विटारा ब्रेजा (CG10 BE 7804) जब्त की हैं। कोटा थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने फरार जुआरियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire