Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, नया बस स्टैंड में नशीली दवाइयों के साथ सप्लायर गिरफ्तार...

इस कार्रवाई से पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ अपनी सख्त स्थिति को साफ किया है।

CG News : पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, नया बस स्टैंड में नशीली दवाइयों के साथ सप्लायर गिरफ्तार...
X

CG News : मुंगेली मुंगेली जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में कोतवाली थाना क्षेत्र के नया बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हुई हैं।

CG News : गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख सलमान (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र का निवासी है। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से 1200 नशीली टेबलेट मिलीं, जिनमें Nitrosun, Alprascan और Alprade ब्रांड की दवाइयां शामिल थीं। इन दवाइयों में कुल 1265mg नशीले पदार्थ पाए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने इन दवाइयों को मध्य प्रदेश से लाकर अवैध रूप से बेचा था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और उसकी जमानत की संभावना बहुत कम है।

CG News : इसके अलावा, आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसमें कोरबा और बिलासपुर जिलों में 304A भादवि, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपी के अन्य आपराधिक कृत्यों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ अपनी सख्त स्थिति को साफ किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire