Top
Begin typing your search above and press enter to search.

रायपुर​ सिटी न्यूज: अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने आ रहे थे B.Ed सहायक शिक्षकों को पुलिस ने रोका, सड़क पर धरना, घंटों जाम रहा ट्रैफिक

CG News: छत्तीसगढ़ के B.Ed डिग्रीधारी सहायक शिक्षक सेवा सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को सहायक शिक्षकों ने अपने परिजनों के साथ रायपुर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कि

रायपुर​ सिटी न्यूज: अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने आ रहे थे B.Ed सहायक शिक्षकों को पुलिस ने रोका, सड़क पर धरना, घंटों जाम रहा ट्रैफिक
X

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के B.Ed डिग्रीधारी सहायक शिक्षक सेवा सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को सहायक शिक्षकों ने अपने परिजनों के साथ रायपुर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम किया। सभी शिक्षक अपने अभिभावकों के साथ तेलीबांधा थाना से चलकर घड़ी चौक में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने जा रहे थे। लेकिन, यात्रा के दौरान बीच में ही पुलिस ने इन्हें रोक लिया।

CG News: इस यात्रा के लिए पहले ही सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस बल ने भारी संख्या में तैनाती करते हुए और बेरिकेट्स लगाकर मरीन ड्राइव, तेलीबांधा में उन्हें रोक दिया। इस अवरोध से निराश अभिभावकों ने अपनी मांगों को लेकर नेशनल हाईवे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

CG News: एक महीने से कर रहे हैं प्रदर्शन

बता दें कि, B.Ed सहायक शिक्षक पिछले एक महीने से रायपुर के धरना स्थल पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने शासन और प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कई शांतिपूर्ण प्रयास किए हैं, लेकिन अब तक उनसे किसी भी सरकारी प्रतिनिधि ने मुलाकात नहीं की। अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire