Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पुलिस ने पकड़ी नोटो से भरी क्रेटा कार, 3 करोड़ रुपए से अधिक की आशंका

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और जल्द ही मामले से संबंधित और जानकारी साझा की जाएगी।

CG News : पुलिस ने पकड़ी नोटो से भरी क्रेटा कार, 3 करोड़ रुपए से अधिक की आशंका
X

CG News : बालोद। बालोद-धमतरी सीमा क्षेत्र में बालोद पुलिस ने एक संदिग्ध कार को पकड़कर बड़ा खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन एमएच 04 एमए 8035 वाली क्रेटा कार में नोटो की बंडल छुपाकर रखी गई थी। कार की सीट के नीचे विशेष स्थान बनाया गया था, जहाँ रकम को छिपाया गया था।

पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही बालोद पुलिस की टीम स्टेट बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर नोटो की गिनती कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उक्त रकम रायपुर से महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी। पुलिस का अंदेशा है कि पूरी राशि हवाला के जरिए भेजी जानी थी। बालोद पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और जल्द ही मामले से संबंधित और जानकारी साझा की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire