Create your Account
CG News : पुलिस भर्ती गड़बड़ी, 3 महिला पुलिसकर्मी सहित 4 गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल...
CG News : राजनांदगांव। जिले में चल रही पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़िया निकलने के बाद एसपी मोहित गर्ग द्वारा लालबाग थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। अब इस पर एक्शन शुरू हो गया है। शनिवार को लालबाग पुलिस ने 3 महिला पुलिसकर्मी समेत 4 लोगों को कोर्ट में पेश किया। वहीं दो हैदराबाद की इवेंट कंपनी के लोगों को भी जेल भेजा है। जहां से न्यायालय ने चारों को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस भर्ती मामले में एक संदेही आरक्षक ने सुबह ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पुलिस भर्ती गड़बड़ी में कुल 14 आरक्षक सन्देह के दायरे में है।
CG News : बता दें कि पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान पाई गई गड़बड़ियों में अब कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो, जांच कर रही टीमों ने पाया कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने दौड़ में भाग ही नहीं लिया, उन्हें भी अंक दे दिए गए हैं। इसके अलावा शून्य नंबर पाने वाले अभ्यर्थियों को सात अंक दे दिए गए हैं। शुरूआती दौर की जांच में हैदराबाद की जिस टीम को जिम्मेदारी दी गई थी, उनके द्वारा अनियमितता पाए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि इस मामले में टीम द्वारा हर बिंदुओं को ध्यान में रखते जांच आगे बढ़ाई जा रही है। हैदराबाद की कंपनी के साथ ही स्थानीय पुलिस विभाग के कर्मचारियों की संलिप्तता की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
CG News : राजनांदगांव के 8वीं बटालियन में भर्ती प्रक्रिया की टेक्निकल हैदराबाद की कंपनी के कर्मचारियों के साथ-साथ लगभग 10 से 12 पुलिस आरक्षकों को भी गड़बड़ी के मामले में संदेह के दायरे में रखा गया है। इस मामले को लेकर राजनांदगांव रेंज आईजी दीपक झा टेक्निकल टीम और महकमे के जवानों की भूमिका की अपनी निगरानी में जांच कर रहे हैं। आरोप है कि नेशनल गेम्स की फर्जी डिग्री से भी कई अभ्यर्थियों ने सीधा लाभ उठाया है। इसके अलावा अभ्यर्थियों के मार्क्स के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। अंकों से हेरफेर करने का आरोप अब राजनीतिक रंग ले चुका है। कांग्रेस ने कई तरह के आरोप लगाए हैं।
CG News : वहीं शनिवार को ग्राम रामपुर में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह आरक्षक राजनांदगांव रेंज में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया में ड्यूटीरत था। बीती रात आरक्षक पुलिस लाइन से निकला और सुबह उसकी लाश रामपुर के खेत में मिली। बताया जा रहा है कि आरक्षक अनिल रत्नाकर ने बीती रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भर्ती के लिए खैरागढ़ पुलिस बल का जवान पिछले कई दिनों से स्थानीय 8वीं बटालियन में ड्यूटी में था। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों पुलिस भर्ती में कथित गड़बड़ी उजागर होने के बाद जवान तनाव में था। आरक्षक के खुदकुशी करने की घटना को गड़बड़ी से ही जोड़कर देखा जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में AI की दस्तक, बच्चों की पढ़ाई बनेगी और असरदार
- 2. UP News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट
- 3. KKR vs LSG IPL 2026: KKR ने LSG को दिया 182 रन का टारगेट, राठी और यादव ने झटके एक एक विकेट
- 4. KKR vs PBKS IPL 2026: कोलकाता ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, केकेआर ने किए प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

