Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पुलिस ने कार 53 लाख रुपये किए बरामद, आयकर विभाग को दी सूचना...

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम कहां से आई और इसका उद्देश्य क्या था।

CG News : पुलिस ने कार 53 लाख रुपये किए बरामद, आयकर विभाग को दी सूचना...
X

CG News : महासमुंद। जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत महासमुंद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एनएच-53 पर रेहटीखोल चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार से 53 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

CG News : पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र नंबर प्लेट (MH 02 CR 2126) वाली मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को तेज रफ्तार में आते देख चेक पोस्ट पर तैनात टीम ने उसे रोका। कार चालक शशांक कोठार 26 वर्ष, निवासी नागपुर, महाराष्ट्र से पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह यह रकम रांची, झारखंड से नागपुर ले जा रहा था।

CG News : हालांकि, जब पुलिस ने पैसे से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने 53 लाख रुपये नकद जब्त कर मामला थाना सिंघोडा में दर्ज किया और आयकर विभाग को सूचना दे दी। मामले की जांच अभी जारी है, और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम कहां से आई और इसका उद्देश्य क्या था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire