Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG News : गुटखा फैक्ट्री और गोडाउन में पुलिस की दबिश, 10 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे...
CG News : दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना पुलिस के टीम ने गुरुवार तड़के उमदा क्षेत्र में संचालित एक जर्दा युक्त गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री और उसके गोडाउन में दबिश दिया। जहां से पुलिस ने 85 बोरा जर्दायुक्त गुटखा बरामद किया है। वहीं मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
CG News : छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि उमदा क्षेत्र में नकली जर्दा मिक्स गुटखा बनाने का काम किया जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर को अलर्ट किया तो जानकारी मिली कि तड़के 3 से 4 बजे के करीब गुटखा की गाड़ी भिलाई की तरफ आएगी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला को दी। जितेंद्र शुक्ला ने फैक्ट्री में छापा मारकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएसपी ने जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय, छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर और खुर्सीपार थाना प्रभारी अंबर भारद्वाज की टीम को तैयार किया।
CG News : वो लोग देर रात तीन बजे उमदा के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि रात 3 बजे के करीब एक गाड़ी सीजी 07 बीके 5038 आती हुई दिखी। उन्होंने ट्रक को रोका और तलाशी ली तो उसके अंदर 60 बोरा पानराज जर्दा युक्त गुटखा भरा हुआ था। पूछने पर ट्रक चालक ने बताया कि वो उमदा से माल लेकर आ रहा है। पुलिस ट्रक वाले को लेकर गुटखा फैक्ट्री तक पहुंची। तब तक आरोपियों को इसकी भनक लग गई थी। वो लोग गुटखा बनाने वाली मशीन को लोडर सीजी 07 सीएस 5338 में लोड करके भागने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Related Posts
More News:
- 1. IPL Online Betting Busted in Raigarh: आईपीएल फाइनल पर लगवा रहे थे ऑनलाइन सट्टा, दो सटोरिये गिरफ्तार, 32 लाख रुपए नकद जब्त
- 2. Stock Market Crash: बिकवाली से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 508 अंक टूटा, जानें निफ्टी का हाल
- 3. Ind vs AFG Test Day 2: अफगानिस्तान की खराब शुरुआत, डेब्यूटेंट मानव सुथार ने दिलाई पहली सफलता, भारत ने 564/8 पर की थी पारी घोषित
- 4. Noida Fire Incident: नोएडा की IVY काउंटी सोसाइटी में 12वीं मंजिल पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

