Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, भारी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की संभावना...
नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया है कि ऑपरेशन जारी है।

CG News : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के घने जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की सूचना है। यह मुठभेड़ दोपहर 1 बजे से जारी है, जिसमें पुलिस के जवानों की एक संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया है। सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में पुलिस बल के सभी जवान सुरक्षित हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने नक्सली मारे गए हैं।
CG News : नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया है कि ऑपरेशन जारी है। पुलिस बल नक्सलियों की गतिविधियों पर नज़र रखने के साथ-साथ उन्हें काबू करने के लिए प्रयासरत है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन बढ़ा दिया है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों को स्थिति पर नज़र रखने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी और नक्सलियों के नुकसान की पुष्टि के लिए पुलिस उच्च अधिकारियों से संपर्क कर रही है। आगे की जानकारी आने पर स्थिति को स्पष्ट किया जाएगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


