Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नक्सलियों के डम्पिंग यार्ड पर पुलिस का बड़ा कब्जा, असलहे और सामान देखकर जवान हैरान...

जहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा डम्प किए गए सामान पर कब्जा कर लिया।

CG News : नक्सलियों के डम्पिंग यार्ड पर पुलिस का बड़ा कब्जा, असलहे और सामान देखकर जवान हैरान...
X

CG News : नारायणपुर। नारायणपुर जिले की पुलिस ने नक्सलियों के एक प्रमुख डम्पिंग यार्ड पर सफलता हासिल की है, जहां से सुरक्षा बलों को बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई थाना सोनपुर-कोहकामेटा के गांव वाला-पांगुड़ के जंगलों में की गई, जहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा डम्प किए गए सामान पर कब्जा कर लिया।

CG News : जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इस डम्पिंग यार्ड का पता 2 दिसंबर को मिला था, और इसके बाद 3 दिसंबर को डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान, उन्हें ग्राम वाला-पांगुड़ के जंगल में नक्सलियों द्वारा डम्प की गई सामग्री का बड़ा जखीरा मिला।

CG News : बरामद सामान में रसोई गैस सिलेंडर, वेल्डिंग गैस सिलेंडर, फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सलियों की वर्दी, पिट्ठू बैग, सोलर प्लेट, हथियार बनाने की मशीन, बड़ी संदूकें, तेल टिन, साबून और भारी मात्रा में नक्सली साहित्य शामिल थे। सुरक्षा बलों के लिए यह सामग्री अत्यधिक चौंकाने वाली थी, क्योंकि इससे पहले ऐसी बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री नारायणपुर पुलिस को कभी नहीं मिली थी।

CG News : सभी बरामद सामग्रियों को सुरक्षा बलों ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। इस अभियान में नारायणपुर डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों के सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है, और यह इलाके में उनके प्रभाव को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire