Breaking News
Create your Account
CG News : छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस अब तक फेल, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल...
- Rohit banchhor
- 09 Mar, 2025
स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की त्वरित जांच और छात्रा को सुरक्षित बचाने की मांग की है।
CG News : अंबिकापुर। शहर के बौरी पारा निवासी छात्रा खुशी दुबे के अपहरण मामले में पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। छात्रा को शनिवार शाम राजमोहिनी देवी गर्ल्स कॉलेज से घर लौटते समय अज्ञात युवकों ने अपहरण कर लिया था। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
CG News : घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि खुशी दुबे शनिवार को कॉलेज से शाम 5 बजे घर लौटने के लिए निकली थी। इस दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। खुशी ने मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को सूचित किया कि उसका अपहरण किया गया है, लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। परिजनों ने तुरंत मणिपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया था, लेकिन पुलिस जांच में वे सभी लोग अपने-अपने घरों में पाए गए।
CG News : इसके बाद से छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों को आशंका है कि खुशी के साथ कुछ अनहोनी हो सकती है, जिससे वे बेहद डरे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देश पर मामले की जांच के लिए 5 सदस्यों की एक टीम गठित की गई है। टीम घटनास्थल और आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है। हालांकि, अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की त्वरित जांच और छात्रा को सुरक्षित बचाने की मांग की है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : घर में फंदे पर लटकी मिली युवती, जांच में जुटी पुलिस
- 2. CG Weather News : गर्मी से लोग बेहाल, राजनांदगांव में पारा 43°C पार, छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट
- 3. Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में निःशुल्क भस्म आरती बंद, चुकाने होंगे रुपए, ऑफलाइन परमिशन भी पूरी तरह बंद
- 4. UP SIR: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से कटे 2.05 करोड़ नाम, SIR के बाद कुल मतदाता 13.39 करोड़
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

