Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : पुलिस जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, कमरे में फंदे पर मिली लाश

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

CG News : पुलिस जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, कमरे में फंदे पर मिली लाश
X

CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में पदस्थ आरक्षक अन्तोश खलखो ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, आरक्षक अन्तोश खलखो सूरजपुर पुलिस लाइन में पदस्थ थे और सोमवार रात एमसीबी जिले में ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौटे थे। मंगलवार सुबह परिजनों ने उन्हें कमरे में फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों व परिचितों से पूछताछ कर आत्महत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire