Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर प्रबंधकों पर की कार्रवाई

जांच के दौरान एक्वा स्पा 36 मॉल, एसीसी स्पा व्यापार विहार, दर्शना स्पा भारतीय नगर, एलिमेंट्स स्पा और एक्वा-2 स्पा की सघन जांच की गई।

CG News : स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर प्रबंधकों पर की कार्रवाई
X

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटरों में चल रही अनियमित गतिविधियों को लेकर विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान एक्वा स्पा 36 मॉल, एसीसी स्पा व्यापार विहार, दर्शना स्पा भारतीय नगर, एलिमेंट्स स्पा और एक्वा-2 स्पा की सघन जांच की गई।

जाँच में कई नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर संबंधित प्रबंधकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में अविनाश लहरे, ऋषभ सारथी, मोहम्मद मोइन खान, मनीष जोशी और अमन सेन शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि यह अभियान सिविल लाइन क्षेत्र में स्पा सेंटरों में सुरक्षा मानकों और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे केंद्रों की नियमित जांच जारी रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की अनियमित गतिविधि को रोका जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire