Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने पकड़ा 4 तस्करों को, ट्रक में लगी आग, 6 मवेशियों की मौत...

सभी तस्कर झारखंड के निवासी थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

CG News : फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने पकड़ा 4 तस्करों को, ट्रक में लगी आग, 6 मवेशियों की मौत...
X

CG News : जशपुर। जशपुर पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना फिल्मी स्टाइल में घटी, जब तस्करों ने ट्रक में मवेशियों को भरकर झारखंड के कत्लखाने भेजने की कोशिश की। पुलिस ने अपनी चतुराई का इस्तेमाल करते हुए ट्रक को रोकने में सफलता पाई। पुलिस ने ट्रक के सामने नुकीले ब्रेकर डालकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तस्कर ट्रक का टायर फटने के बावजूद उसे चलाते रहे।

CG News : इस दौरान ट्रक के डिक्स से चलने के कारण आग लग गई और ट्रक धधकने लगा। आग में फंसे तस्कर अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी से कूद पड़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर पहुंचकर पकड़ लिया। ट्रक में कुल 18 मवेशी थे, जिनमें से 6 मवेशियों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग में घिरे ट्रक से 14 मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी तस्कर झारखंड के निवासी थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire