Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : मालिक को सबक सिखाने के लिए रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने मामा-भांजा को किया गिरफ्तार

हालांकि, पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपियों के बयान में कई विसंगतियां नजर आईं।

CG News : मालिक को सबक सिखाने के लिए रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने मामा-भांजा को किया गिरफ्तार
X

CG News : डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दो नौकरों ने अपने मालिक को सबक सिखाने के लिए नकली लूट की कहानी रची। पुलिस ने इस मामले की पड़ताल करते हुए नाबालिग समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लाखों रुपये से भरा बैग भी बरामद किया है।

CG News : बता दें कि राजनांदगांव निवासी व्यापारी स्पनील गुप्ता के दो वर्कर धनराज सिन्हा और उसके नाबालिग भांजे से जुड़ा है। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 5 मार्च को वे डोंगरगढ़ से कारोबार का पैसा लेकर लौट रहे थे, तभी प्रज्ञागिरी हनुमान मंदिर के पास चार अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर मारपीट की, चाकू दिखाकर धमकाया और 1.01 लाख रुपये तथा एक मोबाइल लूटकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपियों के बयान में कई विसंगतियां नजर आईं।

CG News : बार-बार पूछताछ करने पर वे गोलमोल जवाब देने लगे, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दरअसल, 4 मार्च को स्पनील गुप्ता के बड़े भाई अंकित गुप्ता ने धनराज को किसी काम को लेकर डांट दिया था। इससे नाराज होकर धनराज और उसके भांजे ने यह साजिश रची। 5 मार्च की रात उन्होंने खुद ही गाड़ी का शीशा तोड़ा और पैसों से भरा बैग तथा मोबाइल प्रज्ञागिरी हनुमान मंदिर की पहाड़ी में छुपा दिया।

CG News : इसके बाद उन्होंने मालिक को झूठी लूट की कहानी सुनाई। पुलिस ने आरोपियों के बताए स्थान पर तलाशी लेकर छिपाए गए सामान को बरामद किया। आरोपी धनराज सिन्हा 22 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जबकि नाबालिग को बाल न्यायालय भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire