Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आरक्षक भर्ती घोटाले में फिर चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, अब तक 11 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी...

पूछताछ के आधार पर एक बार फिर आरोपियों की गिरफ्तारी राजनांदगांव पुलिस द्वारा की गई है।

CG News : आरक्षक भर्ती घोटाले में फिर चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, अब तक 11 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी...
X

CG News : राजनांदगांव। आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में लगातार गिरफ्तारी का दौर देखने को मिल रहा है। वहीं जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैटिंग मैसेज एवं गवाहों के बयान पर सबूत इकट्ठा किए जाने के बाद साथ ही डिजिटल साक्ष्य एवं संदेहों से पूछताछ के आधार पर एक बार फिर आरोपियों की गिरफ्तारी राजनांदगांव पुलिस द्वारा की गई है

CG News : गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आरक्षक विकास सिंह राजपूत मुंगेली, आरक्षक कार्तिक देशलहरे थाना खैरागढ़, आरक्षक सुंदर लाल नेताम चौकी तुमडीबोड थाना लालबाग जिला राजनांदगांव सहित आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनुचित तरीके से इवेंट में नंबर बढ़ाने बोलने वाली महिला अभ्यर्थी नेहा चंद्रवंशी जिला कबीरधाम को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

CG News : आपको बता दें कि अब तक पूरे मामले में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है जिसमें पूर्व में चार पुलिसकर्मी दो टेक्नीशियन टीम के सदस्य और एक महिला अभ्यर्थी शामिल है।मामले में विवेचना जारी है आगे आने वाले समय में जिनके भी खिलाफ सबूत मिलेंगे उन पर सख्त कार्यवाही करने की बात पुलिस ने की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire