Begin typing your search above and press enter to search.
CG News: शिकारियों ने वन्यजीवों को फिर बनाया निशाना, जंगल में करंट से तेंदुआ और गौर का शिकार, वन विभाग में हड़कंप

CG News: महासमुंद। जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र में अज्ञात शिकारियों ने फिर वन्यजीवों को निशाना बनाया। खल्लारी सर्किल के मातेश्वरी पहाड़ी के पास नेशनल हाईवे 353 से सटे जंगल में बिजली के तारों से एक नर तेंदुए और एक नर गौर (वन भैंसा) का शिकार कर लिया गया। सोमवार सुबह हुई इस घटना ने वन विभाग में हड़कंप मचा दिया।
CG News: ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पाया कि शिकारियों ने करंट का जाल बिछाकर दोनों वन्यजीवों को मारा और तार हटा लिए। मृत तेंदुए और गौर के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं, जिनका अंतिम संस्कार नियमों के तहत होगा। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है और शिकारियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


