Breaking News
:

CG News : बाजार में खरीदारी कर रहे थे लोग, तभी मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत, 10 घायल

CG News

इस दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए।

CG News : दंतेवाड़ा। जिले के चंदेनार साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और देखते ही देखते एक बड़ा हादसा हो गया। तेज गर्जना के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने बाजार में मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साप्ताहिक बाजार में रोजमर्रा की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और व्यापारी पहुंचे हुए थे। इसी दौरान आसमान में बादल छा गए और अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। घटना इतनी अचानक हुई कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।


बिजली गिरते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे में कुल 11 लोग इसकी चपेट में आए, जिनमें एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि अन्य नौ लोगों को भी चोटें आई हैं।


घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की स्थिति पर डॉक्टर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us