Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: किसान आत्महत्या प्रयास मामले में पटवारी सस्पेंड, तहसीलदार-समिति प्रबंधक को नोटिस

वहीं तहसीलदार और समिति प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है।

CG News: किसान आत्महत्या प्रयास मामले में पटवारी सस्पेंड, तहसीलदार-समिति प्रबंधक को नोटिस
X

CG News : कोरबा। धान बेच नहीं पाने के कारण किसान द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए इलाके के पटवारी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं तहसीलदार और समिति प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल धान का टोकन नहीं कटने से परेशान किसान सुमेर सिंह गोंड ने रविवार की रात कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की थी। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के बाद अब उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

कोरबा जिले के हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम कोरबी के रहने वाले किसान सुमेर सिंग गोण ने रविवार की रात कीटनाशक का सेवन कर लिया था। मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती किसान की पत्नी ने बताया कि धान बिक्री के लिए वह लगातार टोकन कटवाने का प्रयास कर रहा था लेकिन टोकन नही कट सका। जिससे परेशान होकर उसने ये आत्मघाती कदम उठा लिया।

जांच के बाद की कार्रवाई-

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मामले की जांच करायी। जिसके बाद इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले पटवारी कामिनी कारे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं तहसीलदार और समिति प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि धान खरीदी के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire