Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : खेत में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

CG News : खेत में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट गांव में धान की कटाई के दौरान मजदूरों को एक नर कंकाल दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राथमिक अनुमान के अनुसार, यह कंकाल करीब छह महीने पुराना हो सकता है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू की छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि खेत में अचानक कंकाल देखने के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही इस कंकाल की पहचान और मौत की वजह का पता चल पाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire