Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : मध्यान्ह भोजन में छिपकली मिलने से मचा हड़कंप, 70 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती...

बच्चों को तत्काल कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

CG News : मध्यान्ह भोजन में छिपकली मिलने से मचा हड़कंप, 70 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती...
X

CG News : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों को परोसे गए खाने में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। यह चौंकाने वाला मामला कुसमी विकासखंड के गजाधरपुर-तुरीपानी प्राथमिक शाला का है, जहां इस लापरवाही के चलते करीब 70 बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों को तत्काल कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

CG News : बता दें कि स्कूल में मध्यान्ह भोजन के दौरान बच्चों को परोसे गए खाने में मरी हुई छिपकली मिली। भोजन खाने के बाद बच्चों को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत शुरू हुई। जैसे ही यह बात फैली, स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जांच में भोजन में छिपकली के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ने की पुष्टि हुई है।

CG News : यह घटना मध्यान्ह भोजन योजना में गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन और भोजन तैयार करने वालों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित परिजन अस्पताल पहुंचे और इस घटना की जांच की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं।

CG News : स्वास्थ्य केंद्र में राहत की सांस-
कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती बच्चों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर उपचार मिलने से सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। हालांकि, इस घटना ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को सकते में डाल दिया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire