Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News : अनिश्चितकालिन हड़ताल में बैठे पंचायत सचिव की हुई मौत, सचिव संघ में आक्रोश...
- Rohit banchhor
- 15 Apr, 2025
इस घटना ने सचिव समुदाय में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 15 अप्रैल 2025 को एक दुखद घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। कुटेलामुंडा में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत राजकुमार कश्यप की हड़ताल के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उड़ता गांव के निवासी राजकुमार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने सचिव समुदाय में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
CG News : बता दें कि 42 वर्षीय राजकुमार कश्यप लंबे समय से पंचायत सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे सचिव संघ की ओर से अपनी मांगों जैसे नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और बेहतर कार्यस्थितियों के लिए चल रही हड़ताल में सक्रिय थे। मंगलवार को हड़ताल के दौरान अत्यधिक गर्मी और तनाव के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

CG News : प्रारंभिक जानकारी में हृदय गति रुकना मौत का कारण बताया जा रहा है। राजकुमार की मौत की खबर फैलते ही विनायक अस्पताल में सचिव संघ के सैकड़ों सदस्य जमा हो गए। सचिव संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा, “हमारी मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। हमारी मांगें पूरी न हुईं तो आंदोलन को और तेज करेंगे।” संघ ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, एक आश्रित को सरकारी नौकरी और तत्काल सहायता राशि देने की मांग की है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : अफीम खेती पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का ऐलान- 12 मार्च को सभी भाजपा कार्यालयों का करेगी घेराव
- 2. CG Crime : लिफ्ट के बहाने लूट का जाल, सुनसान रास्तों पर महिलाओं को बनाता था निशाना, शातिर आरोपी गिरफ्तार
- 3. Opium Cultivation in Chhattisgarh: दुर्ग के समोदा गांव में अफीम का बीज सप्लाई करने वाला आरोपी राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार,सप्लाई चैन में और कौन जल्द होगी गिरफ्तारी
- 4. UPSC CSE Final Result 2025: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, 958 अभ्यर्थियों का चयन, 180 बनेंगे IAS
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

